webdunia

भगवान शंकर ने दिया है विष्णु को सुदर्शन चक्र

Widgets Magazine

 



भगवान विष्णु के हर चित्र व मूर्ति में उन्हें धारण किए दिखाया जाता है। यह सुदर्शन चक्र ने ही जगत कल्याण के लिए भगवान विष्णु को दिया था। इस संबंध में के कोटिरुद्रसंहिता में एक कथा का उल्लेख है।

एक बार जब दैत्यों के अत्याचार बहुत बढ़ गए तब सभी देवता श्रीहरि विष्णु के पास आए। तब भगवान विष्णु ने कैलाश पर्वत पर जाकर की विधिपूर्वक आराधना की। वे हजार नामों से शिव की स्तुति करने लगे। प्रत्येक नाम पर एक कमल पुष्प भगवान विष्णु शिव को चढ़ाते। तब भगवान शंकर ने विष्णु की परीक्षा लेने के लिए उनके द्वारा लाए एक हजार कमल में से एक कमल का छिपा दिया।
 
शिव की माया के कारण विष्णु को यह पता न चला। एक फूल कम पाकर भगवान विष्णु उसे ढूंढने लगे। परंतु फूल नहीं मिला। भगवान विष्णु को कमलनयन भी कहा जाता है। तब विष्णु ने एक फूल की पूर्ति के लिए अपना एक नेत्र निकालकर शिव को अर्पित कर दिया। विष्णु की भक्ति देखकर भगवान शंकर बहुत प्रसन्न हुए और श्रीहरि के समक्ष प्रकट होकर मांगने के लिए कहा। तब विष्णु ने दैत्यों को समाप्त करने के लिए अजेय शस्त्र का वरदान मांगा। तब भगवान शंकर ने विष्णु को अपना सुदर्शन चक्र दिया। 
 
विष्णु ने उस चक्र से दैत्यों का संहार कर दिया। इस प्रकार देवताओं को दैत्यों से मुक्ति मिली तथा सुदर्शन चक्र उनके स्वरूप से सदैव के लिए जुड़ गया।

सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 

 
Read more on : भगवान विष्णु सुदर्शन चक्र भगवान शंकर शिवमहापुराण कोटिरुद्रसंहिता श्रावण मास 2016 श्रावण मास विशेष भगवान शिव रुद्राक्ष भोलेनाथ श्रावण माह जय शिवशंकर त्योहार व्रत शिव चालीसा शिव आरती शिव पार्वती शिवजी का माह फूल शिव जी वरदान विशेष प्रिय फूल श्रावण माह विशेष श्रावण महिना श्रावण सोमवार #श्रावणसोमवारव्रत श्रावण शिव आराधना श्रावण सोमवार के बारे में श्रावण सोमवार व्रत का महत्व श्रावण सावन माह शिव आराधना का महीना सावन विशेष उपाय श्रावण 2016 सावन Shravan 2016 Month Shravan Savan Shravan Monday Shravan Month Special Measures Savan Mahina Shiv Pooja Shravan Mass Shravan Mass 2016 तंत्र-मंत्र-यंत्र Shravan Somvar Shravan Maas Shiv Aradhana Month Shiv And Savan श्रावण मास Shravan Festival India Shiv And Vishnu Katha Shiv Pooja In Hindi Shravan Somvar Vrat Hindi Importance Of Shravan Month The Month Of Sawan Shravan Month In Hindi Shravan Somwar Vrat Katha Hindi Tantra - Mantra - Yantra