Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Second Monday of Sawan

श्रावण मास का दूसरा सोमवार क्यों है खास, क्या जानते हैं आप?

Shravan month
सावन महीने में सोमवार दिन का काफी महत्व है। अधिकतर लोग इसी दिन उपवास रखकर शिव मंदिर जाकर शिवजी की आराधना करते हैं। सावन महीने का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था और अब सावन महीने का दूसरा सोमवार 2 अगस्त 2021 को है। आओ जानते हैं इस सोमवार का महत्व।
 
 
महत्व : दूसरा सोमवार कृतिका नक्षत्र में प्रारंभ हो रही है और इस दिन नवमी तिथि है। सोमवार के देवता चंद्र, कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य व राशि शुक्र है और नवमी तिथि की देवी देवी हैं माता दुर्गा। मतलब इस बार का सोमवार शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दिन सूर्यपूजा का भी महत्व रहेगा।
 
सावन सोमवार : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए सावन 2021 व्रत की तारीखें।
 
*25 जुलाई 2021, रविवार: श्रावण प्रारंभ
*26 जुलाई 2021, सोमवार: पहला श्रावण सोमवार व्रत
*2 अगस्त 2021, सोमवार: दूसरा श्रावण सोमवार व्रत
*9 अगस्त 2021, सोमवार: तीसरा श्रावण सोमवार व्रत
*16 अगस्त 2021, सोमवार: चौथा श्रावण सोमवार व्रत
*22 अगस्त 2021, रविवार: श्रवण समाप्त
 
सावन सोमवार : गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा और तमिलनाडु के लिए
*9 अगस्त 2021, सोमवार: श्रावण ने शुरू किया पहला श्रावण सोमवार व्रत
*16 अगस्त 2021, सोमवार: दूसरा श्रावण सोमवार व्रत
*23 अगस्त 2021, सोमवार: तीसरा श्रावण सोमवार व्रत
*30 अगस्त 2021, सोमवार: चौथा श्रावण सोमवार व्रत
*6 सितंबर, 2021, सोमवार: पांचवां श्रावण सोमवार व्रत
*7 सितंबर, 2021, मंगलवार: श्रवण समाप्त
 
सावन सोमवार: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए
*16 जुलाई 2021, शुक्रवार: श्रावण प्रारंभ
*19 जुलाई 2021, सोमवार: पहला श्रावण सोमवार व्रत
*26 जुलाई 2021, सोमवार: दूसरा श्रावण सोमवार व्रत
*2 अगस्त 2021, सोमवार: तीसरा श्रावण सोमवार व्रत
*9 अगस्त 2021, सोमवार: चौथा श्रावण सोमवार व्रत
*16 अगस्त 2021, सोमवार: श्रावण समाप्त
ये भी पढ़ें
Shravan Shivratri 2021 : श्रावण मास की शिवरात्रि 6 अगस्त 2021 को है, जानिए मुहूर्त