webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. sawan ka dusra somwar puja vidhi 2025

सावन का दूसरा सोमवार कब है, बन रहे हैं खास योग, 3 प्रकार से करें शिवजी की पूजा तो मिलेगा फल

sawan ka dusra somwar puja vidhi
sawan ka dusra somwar kab hai 2025:11 जुलाई 2025 से सावन माह प्रारंभ हुआ था और 14 जुलाई को सावन मास का पहला सोमवार था। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को रहेगा। इस दिन कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इसी दिन सभी सिद्धियों को पूर्ण कराने वाली कामदा एकादशी का व्रत भी रहेगा। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। कर्क में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा।
 
शिवजी की तीन प्रकार से आराधना करें:
1. जप: पूरे सावन माह नित्य अपनी मनोकामना बोलकर ॐ नम: शिवाय मंत्र की 1 माला का जप करें। जप करने से आपका शिवजी से डायरेक्ट संबंध बन जाएगा। निश्चित ही शिवजी आपकी सुनेंगे और कृपा बरसाएंगे।
 
2. अभिषेक: अभिषेक का अर्थ है कि शिवजी के चरण आदि धोने के बाद उनका स्नान करके उन्हें प्रसन्न करना। इसमें पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक यदि कई प्रकार से अभिषेक करने के बाद पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन करते हैं।
 
3. हवन: हवन का अर्थ है कि भगवान को कुछ खिलाकर उन्हें प्रसन्न करना। इसके लिए घी और शाकल्य की आहुति देकर भगवान को प्रसन्न करते हैं। अंत में पूजा करने के बाद सभी को प्रसाद वितरण करते हैं।