Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Mangala Gauri Vrat Date n Muhurat

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

Mangala Gauri Vrat 2025
sawan mangala gauri vrat: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मंगला गौरी व्रत श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है। वर्ष 2025 में सावन मास 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है तथा पहला श्रावण सोमवार व्रत 14 जुलाई को और मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए रखती हैं।ALSO READ: श्री शिव मंगला अष्टक | sri shiva mangalashtakam
 
आइए जानते हैं यहां मंगला गौरी व्रत कब-कब रखा जाएगा तथा पहले मंगला गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त कौनसे हैं...
 
वर्ष 2025 में मंगला गौरी व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं:
 
• पहला मंगला गौरी व्रत: 15 जुलाई 2025, मंगलवार
• दूसरा मंगला गौरी व्रत: 22 जुलाई 2025, मंगलवार
• तीसरा मंगला गौरी व्रत: 29 जुलाई 2025, मंगलवार
• चौथा मंगला गौरी व्रत: 05 अगस्त 2025, मंगलवार
 
 
पहले मंगला गौरी व्रत (15 जुलाई 2025) के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
 
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:50 बजे से 07:11 बजे तक
• सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:51 बजे से 07:54 बजे तक
• अमृत काल: रात 09:59 बजे से 11:33 बजे तक
• निशिता मुहूर्त: रात 11:43 बजे से 16 जुलाई को 12:25 बजे (सुबह) तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: श्री तारकेश्वर स्तोत्रम् | Sri Tarakeshwar Stotram
ये भी पढ़ें
सूर्य का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल