webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. Shradh 2023 Start Date and End Date

कब से प्रारंभ हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष, कौन सी तिथि कब रहेगी, नोट कर लें

Pitru Paksha 2023
When is the Shradh Paksha of 2023: श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण और पिंडदान करके उनकी मुक्ति के लिए अनुष्ठान करते हैं। 16 दिनों तक श्राद्धपक्ष चलता है। इस बार बीच में अधिकमास आ जाने से श्राद्ध पक्ष की तिथियों को लेकर भी मतभेद रह सकते हैं। यहां जानिए कि कब से प्रारंभ हो रहा है पितृपक्ष और कब यह समाप्त होगा। 
 
हिंदू पंचांग के अनुसार श्राद्ध पक्ष : श्राद्ध पक्ष प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होकर आश्विन मास की अमावस्या पर इसका समापन होता है। अत: श्राद्ध पक्ष को 16 श्राद्ध भी कहा जाता है।
 
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध पक्ष : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध पक्ष 29 सितंबर 2023 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो रहे हैं।
 
जानें पित पृक्ष 2023 की श्राद्ध तिथियां- shraddha paksha ki tithi 2023:
  • 29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध
  • 29 सितंबर 2023 शुक्रवार: प्रतिपदा का श्राद्ध
  • 30 सितंबर 2023, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध
  • 01 अक्टूबर 2023, रविवार: तृतीया श्राद्ध
  • 02 अक्टूबर 2023, सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध
  • 03 अक्टूबर 2023, मंगलवार: पंचमी श्राद्ध
  • 04 अक्टूबर 2023, बुधवार: षष्ठी श्राद्ध
  • 05 अक्टूबर 2023, गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध
  • 06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध
  • 07 अक्टूबर 2023, शनिवार: नवमी श्राद्ध
  • 08 अक्टूबर 2023, रविवार: दशमी श्राद्ध
  • 09 अक्टूबर 2023, सोमवार: एकादशी श्राद्ध
  • 11 अक्टूबर 2023, बुधवार: द्वादशी श्राद्ध
  • 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध
  • 13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध
  • 14 अक्टूबर 2023, शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।