webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. Pitru paksha me kya karna chahiye

पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध पक्ष में करते हैं ये 7 कार्य

Pitru Paksha 2022, Crow
श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो चुके हैं जो 25 सितंबर 2022 तक चलेंगे। श्राद्ध पक्ष में मुख्‍य रूप से 7 कार्य जरूर करना चाहिए। यदि आप ये 7 कार्य करते हैं तो आपके पितरों को मुक्ति मिलेगी और आपको भी पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। इन कार्यों को करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का विकास होता है। सभी तरह के कष्ट मिट जाते हैं।
 
1. तर्पण करें : तंडुल या तिल मिश्रित जल अर्पित करने की क्रिया को तर्पण कहते हैं। इसे श्राद्ध पक्ष में जरूर करना चाहिए।
 
2. पिंडदान करें : चावल के तीन पिंड बनाए जाते हैं। जनेऊ को दाएं कंधे पर पहनकर और दक्षिण की ओर मुख करके उन पिंडो को पितरों को अर्पित करें।
 
3. पंचबलि कर्म : अर्थात पांच जीवों को भोजन दिया जाता है। श्राद्ध में गोबलि, श्वान बलि, काकबलि, देवादिबलि और पिपलिकादि कर्म किया जाता है।
 
4. ब्राह्मण भोज कराएं : पंचबलि कर्म के बाद ब्राह्मण भोज कराया जाता है। इस दिन सभी को अच्छे से पेटभर भोजन खिलाकर दक्षिणा दी जाती है। ब्राह्मण का निर्वसनी होना जरूरी है और ब्राह्मण नहीं हो तो अपने ही रिश्तों के निर्वसनी और शाकाहार लोगों को भोजन कराएं।
5. दस प्रकार के दान : जूते-चप्पल, वस्त्र, छाता, काला‍ तिल, घी, गुड़, धान्य, नमक, चांदी-स्वर्ण और गौ-भूमि। इस दौरान दान-पुण्य का कार्य करना चाहिए। गरीबों या जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि दान करनी चाहिए। श्राद्ध में जो लोग भोजन कराने में अक्षम हों, वे आमान्न दान देते हैं। आमान्न दान अर्थात अन्न, घी, गुड़, नमक आदि भोजन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुएं इच्छा‍नुसार मात्रा में दी जाती हैं।
 
6. गीता का पाठ : आप चाहे तो संपूर्ण गीता का पाठ करें नहीं तो पितरों की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और उन्हें मुक्ति प्रदान का मार्ग दिखाने के लिए गीता के 2रे और 7वें अध्याय का पाठ जरूर करें।
 
7. गरुढ़ पुराण का पाठ : इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ,, पितृसुक्त का पाठ, पितृ गायत्री का पाठ, गजेंद्र मोक्ष पाठ, गरुढ़ पुराण, मार्कण्डेय पुराणांतर्गत 'पितृ स्तुति' का पाठ में से कोई भी एक पाठ कर सकते हो।
ये भी पढ़ें
श्राद्ध पक्ष में करेंगे ये 7 गलतियां तो पितृ हो जाएंगे नाराज