• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. महाशिवरात्रि
  4. Tamil Festival Arudra Darshan
Written By
Last Modified: Tuesday, 26 December 2023 (11:53 IST)

तमिल त्योहार अरुद्र दर्शन प्रारंभ, जानिए किसकी होती है पूजा, क्या है महत्व

Tamil Festival
तमिल त्योहार अरुद्र दर्शन की एक लोकप्रिय पर्व है जो इस बार पौष माह में मनाया जा रहा है। यह पर्व खासकर नक्षत्र पर आधारित रहता है। आओ जानते हैं कि यह पर्व क्या है और इस उत्सव में किस देव की होती है पूजा। क्या महत्व है इस त्योहार का।
 
अरुद्र दर्शन :- 27 दिसंबर 2023 बुधवार को यह पर्व मनाया जाएगा। इसके पहले 6 जनवरी 2023 शुक्रवार को यह पर्व मनाया गया था। यह त्योहार महाशिवरात्रि की तरह है।
 
27 दिसंबर 2023 का नक्षत्र :-
थिरुवाथिराई नक्षत्रम् प्रारम्भ- 26 दिसम्बर 2023 को रा‍त्र‍ि 10:21 से।
थिरुवाथिराई नक्षत्रम् समाप्त- 27 दिसम्बर 2023 को रात्रि 11:29 पर।
 
यह एक खास तमिल पर्व है, जिसे सभी मनाते हैं। भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को अरूद्र नक्षत्रम् और थिरुवाथिराई नक्षत्रम् भी कहते हैं। तमिल माह मार्गाज्ही मास के दौरान थिरुवाथिराई नक्षत्रम् को अत्यधिक शुभ माना गया है। इस बार यह अरुद्र नक्षत्रम् पौर्णमि (पूर्णिमा) के दिन के साथ पड़ रहा है।
 
यह पर्व शिवजी के नटराज स्वरूप को समर्पित है। इस दिन नटराज की पूजा होती है। वेदों के पवित्र मंत्रों के उच्चारण के साथ शिवजी की पूजा करते हैं। 
 
इसे भगवान शिव के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है जबकि भारत के अन्य राज्यों में महा शिवरात्रि को भगवान शिव का जन्मदिवस मानाते हैं।
ये भी पढ़ें
वर्ष 2024 में कैसा रहेगा भारत का भविष्य