webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. शिरडी साईं बाबा
  4. Sai Baba Mantra

गुरुवार को करें साईं बाबा की आराधना, पढ़ें व्रत के नियम व मंत्र

Sai Baba Thursday Worship
Sai Baba
'सबका मालिक एक' नाम से भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी के साईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक साईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
अपने सभी दुखी भक्तों को सहारा देते हैं साईं, फिर भक्त की मनोकामना चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की क्यों न हो।
 
इसके लिए मनुष्‍य को साईं बाबा का व्रत हर गुरुवार को रखकर उनकी उपासना करनी चाहिए। किसी भी शुक्ल अथवा कृष्ण पक्ष की किसी भी तिथि में गुरुवार के दिन आप यह व्रत शुरू कर सकते हैं। लगातार 9 गुरुवार तक व्रत करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
 
इसके अलावा साईं के निम्न मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं। 
 
ये हैं साईंबाबा के प्रिय विशेष मंत्र
 
1. ॐ साईं राम
 
2. ॐ साईं गुरुवाय नम:
 
3. सबका मालिक एक है
 
4. ॐ साईं देवाय नम:
 
5. ॐ शिर्डी देवाय नम:
 
6. ॐ समाधिदेवाय नम:
 
7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
 
8. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तनो साईं प्रचोदयात
 
9. ॐ अजर अमराय नम:
 
10. ॐ मालिकाय नम:
 
11. जय-जय साईं राम
 
12. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा। 
 
इन विशेष मंत्रों से साईं की आराधना प्रतिदिन अथवा हर गुरुवार को अवश्य करें, निश्चित ही आपके सारे कष्ट दूर होंगे। 
 
-राजश्री कासलीवाल 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0