webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

कैसे जानें घर में भूत है?

Widgets Magazine
में यदि किसी भी प्रकार की उठापठक चल रही है तो दो तरह की चीजें हो सकती हैं। पहला यह कि कोई भूत-प्रेत हो या दूसरा यह कि अन्य किसी भी प्रकार की कोई नकारात्मक चीज हो। यदि दोनों में से कोई भी एक घर में प्रवेश कर जाती है तो घर में रहने वाले सभी सदस्यों का जीवन धीरे-धीरे बदलने लगता है। सवाल यह है कि कैसे जानें कि घर में भूत या अन्य कोई नकारात्मक ऊर्जा का निवास है? तो मित्रों, हम इसके कुछ लक्षण बताते हैं।
 
* पहला यह कि नकारात्मक ऊर्जा या भूत-प्रेत होते हैं तो घर का वातावरण बदल जाता है। शीतल और शांत वातावरण गर्म और भयानक लगने लगता है।
* दूसरा यह कि घर का हर सदस्य एक-दूसरे से झगड़ने लगता है या वह बात-बात पर क्रोध करता है। कोई किसी से प्रेमपूर्ण वार्तालाप नहीं करता है।
 
उपाय जानने के लिए वीडियो पर क्लिक करें...
 
* तीसरा यह कि अकारण ही कोई न कोई व्यक्ति बीमार रहने लगता है। दवाखाना पीछा नहीं छोड़ता है।
* चौथा यह कि आपके या घर के किसी सदस्य के मन में आत्महत्या या हत्या करने जैसे विचार आने लगते हैं।
 
* पांचवां यह कि घर में रात को सोते समय हमेशा डर लगा रहता है और नींद भी ठीक से नहीं आती है।
* छठा यह कि घर में घुसते ही अच्छा नहीं लगता है। किसी भी सदस्य का घर में रहने का मन नहीं करता है।
 
* सातवां यह कि किसी न किसी उपकरण में खराबी आती रहती है।
* आठवां यह कि घर के बच्चों का पढ़ाई से मन उचट जाता है तथा वे भी चिढ़चिढ़े और जिद्दी हो जाते हैं।
 
* कहने का मतलब यह कि सुख, शांति और समृद्धि चली जाती है। ऐसे में आपको क्या उपाय करना चाहिए तो चलिए यह भी जान ही लेते हैं। उपाय जानने के लिए वीडियो पर क्लिक करें...
Read more on : भूत प्रेत घर मकान नकारात्मक ऊर्जा भूत भगाने का उपाय भूत भगाने का मंत्र नकारात्मक ऊर्जा से बचाव एक घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत Bhoot Pret Ghost Exorcism Bhoot Bhagane Ke Upay Bhoot Bhagane Ka Mantra Chant To Get Rid Of Ghosts How To Find Ghost In The House