webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. धर्म आलेख
  4. Hindu Sanatan Dharma

इन 7 देशों में तेजी से फैल रहा है हिन्दू धर्म

Hinduism
Hinduism : सनातन हिन्दू धर्म के ज्ञान और संतों के प्रयासों के चलते वर्तमान में हिन्दू धर्म विश्व के कई देशों में लोकप्रिय हो चला है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में विश्व में 15 ऐसे देश हैं जो हिन्दू बहुल जनसंख्‍या वाले हो जाएंगे। हजारों की संख्या में लोग हिन्दू धर्म अपना रहे हैं और न केवल अपना रहे हैं बल्कि वे धर्म के नियमों अनुसार जीवन यापन कर रहे हैं। आओ जानते हैं इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी।
 
1. तीन हिन्दू बहुल देश : विश्‍व में भारत, नेपाल और मॉरीशस में हिन्दू बहुसंख्यक हैं।
 
2. 52 देशों में लोकप्रिय हो रहा हिन्दू धर्म : अनुमानित रूप से विश्व के करीब 52 से अधिक देशों में हिंदू रहते हैं, जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, रशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, दक्षिण कोरिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, जर्मन, सूरीनाम, मॉरीशस और हालैंड का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। एक कार्यक्रम में उड़ीसा के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा था कि 15 देशों में हिन्दू धर्म तेजी से फैल गया है। 
Krishna Mantra
3. भारत के पूर्वी देश भी अपना रहे हिन्दू धर्म : मलेशिया, इंडोनेशिया, बाली द्वीप, थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यांमार, लाओस, वियतनाम, मकाउ, ताइवान, तिब्बत और भूटान में भी हिन्दू आबादी बड़ी संख्‍या में रहती है जहां पर हिन्दू धर्म तेजी से फैल रहा है। भारत के पूर्वोत्तर देशों जैसे मलेशिया, म्यांमार, इंडोनेशिया आदि देशों के अधिकतर लोग मानने लगे हैं कि हमारे पूर्वज हिन्दू ही थे तो हमें भी अब पुन: हिन्दू धर्म को अपना लेना चाहिए।
 
4. इस्कॉन और संतोकं के कारण फैल रहा धर्म : इस्कॉन जैसे संगठन और ओशो रजनीश, जग्गी वासुदेव, श्रीश्री रविशंकर जैसे संतों के कारण पाश्चात्य देशों में हिन्दू धर्म के मानने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है।
 
5. विश्‍व के 7 देशों में तेजी से फैल रहा हिन्दू धर्म : अमेरिका, ब्रिटेन, हालैंड, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, गुयाना और रशिया में हिन्दू धर्म तेजी से अपने पैर जमा रहा है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह पूरी तरह से हिन्दू राष्ट्र बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Krishna Chalisa : पावन श्री कृष्ण चालीसा, जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0