webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

रोमांस गीत : प्यार की संभावना...

सुशील कुमार शर्मा|
Widgets Magazine
 
 
भव्य-सी तुम भावना हो,
मधुर-सी सद्भावना हो।
सादगी में खुद को समेटे,
प्यार की संभावना हो।
 
आंखों में समेटे,
लाज तन से लपेटे।
मधुर-सी मुस्कान लेके,
सारी खुशियां समेटे।
 
नेह आंखों से बरसे,
प्रेम को मन ये तरसे।
रिमझिम के इस मौसम में,
जिया मिलने को तरसे।
 
शब्द का श्रृंगार बनके,
प्रेम का आधार बनके।
मुस्कुरातीं-सी अदाएं,
खड़ी है प्यार बनके।
 
जियो तुम सौ बरस तक,
खुश रहो उम्रभर तक।
संग हैं सद्भावनाएं,
पहुंच जाओ मंजिलों तक। 
Read more on : प्यार की संभावना भाव रोमांस गीत प्रेम गीत प्रेम काव्य हिन्दी में Love Song Prem Geet Romantic Geet Hindi Love Songs Hindi Prem Kavita Prem Geet In Hindi Prem Kavita In Hindi