webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Ram Temple in Kerala

केरल में श्री राम के 2 अद्भुत मंदिर

Ram Temple
केरल में वैसे तो कई राम मंदिर हैं और कई थे। लेकिन वर्तमान में दो प्रमुख राम मंदिर है। पहला थालास्सेरी में और दूसरा त्रिसूर में। इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी।

 
1.थिरुवंगड श्रीरामस्वामी मंदिर, जिला कन्नूर, थालास्सेरी (केरल) : केरल के कण्णूर जिले में स्थित थालास्‍सेरी में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया एक प्रसिद्ध किला है। यहां से कुछ दूर ही प्रसिद्ध राम मंदिर है।
 
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 2,000 वर्ष पूर्व हुआ था। इससे पहले इस स्थान पर भगवान परशुराम ने एक विष्णु मंदिर का निर्माण करवाया था। इस स्थान का संबंध अगस्त्य मुनि से भी है।
 
 
थालास्‍सेरी के सबसे नजदीक स्थित हवाई अड्डा कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट 93 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कन्नूर केरल के उत्तरी सिरे में स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत तटवर्ती नगर है।
 
2. रामभद्रस्वामी मंदिर, तिरुविल्वमल जिला त्रिसूर (केरल) : यहां स्थित रामभद्रस्वामी का मंदिर विश्वप्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग इस मंदिर की भव्यता देखने आते हैं।
 
त्रिसूर से 85‍ किलोमीटर दूर कोच्चि का एयरपोर्ट है। हालांकि त्रिसूर नगर में रेलवे स्टेशन है, जो देश के सभी बड़े स्टेशनों से कनेक्टेड है। त्रिसूर के 47 किलोमीटर दूर स्थित थिरुविल्वमाला (Thiruvilwamala) है।
ये भी पढ़ें
महाशिवरात्रि पर ये 7 गलतियां की तो होगा बड़ा नुकसान, नहीं मिलेगा शिव का वरदान