webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्मयात्रा
  3. धार्मिक आलेख
  4. surkanda devi temple

Travel Tips: उत्तराखंड के इस पहाड़ से कर सकते हैं चारों धाम के दर्शन, जानिए कैसे पहुँच सकते हैं यहां

धार्मिक महत्व के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी आपका मन मोह लेगी

Surkanda Devi Temple
Surkanda Devi Temple

Char Dham Yatra Tips: चारधाम की यात्रा इस वक्त चरम पर है। हर कोई इस यात्रा का हिस्सा बन देव दर्शन का लाभ लेना चाहता है, लेकिन जाम और यात्रा के दौरान आ रही दिक्कतों की वजह से हिम्मत नहीं कर पा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जाम की वजह से चारधाम यात्रा में लोगों को काफ़ी दिक्कतें आ रही हैं। लोग लम्बी दूरी करके देव स्थलों तक पहुँच रहे हैं लेकिन वहां पहुँचने के बाद उन्हें दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं।ALSO READ: Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम

आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसे जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप चारों धाम के एक साथ दर्शन कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस खास पहाड़ तक कैसे पहुंचा जा सकता है और वहां पहुंचकर किन-किन धामों के दर्शन किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में 

उत्तराखंड में एक छोटा-सा हिल स्टेशन है धनौलटी। यहां से करीब आठ-नौ किलोमीटर दूर सुरकुट पर्वत है। जहां आप आसानी से पैदल भी जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रॉली भी बुक कर सकते हैं। उत्तराखंड के इस पहाड़ से आप चारों धाम के दर्शन कर सकते हैं। यह जगह न केवल धार्मिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी मनमोहक है।

इस पर्वत की चोटी पर सुरकंडा देवी का मंदिर भी स्थित है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां प्रसाद के रूप में टेक्सस बकाटा नाम के पेड़ की पत्तियां दी जाती हैं, जो ब्रोंकाइटिस और अस्थमा आदि बीमारियों के इलाज में बेहद लाभदायक होती हैं।

सुरकुट पर्वत करीब 27 से 30 हजार फीट ऊंचा है और यहां से ही आप चारों धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के हिम शिखर यानी उनकी पहाड़ियों के दर्शन कर सकते हैं। इन चारों तीर्थस्थलों की पहाड़ियां सुरकुट पर्वत से एकदम साफ नजर आती हैं।

सुरकुट पर्वत पर जाने के लिए आपको धनौलटी आना होगा, जिसके लिए आपको दिल्ली से देहरादून की बस पकड़नी होगी। इसके बाद देहरादून से धनौलटी की बस मिल जाएगी। धनौलटी टूरिस्ट पॉइंट के रूप में भी काफी मशहूर है। यहां के प्राकृतिक नज़ारे और सुहावना मौसम सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
ये भी पढ़ें
Apara ekadashi : अपरा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व?