Hanuman Chalisa

कैसे होता है आदि कैलाश, ओम पर्वत का रजिस्ट्रेशन? किस आधार पर मिलती है जाने की परमिशन?

जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया

WD Feature Desk
Adi Kailash Om Parvat
Adi Kailash Yatra: उत्तराखंड में ऐसी बहुत सी धार्मिक जगह हैं जहां श्रद्धालु लाखों की संख्या में दर्शन करने जाते हैं। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत मई के महीने में हो चुकी है। उत्तराखंड में ही स्थित है आदि कैलाश पर्वत और ओम पर्वत। चार धाम की तरह ही यहां यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
आज इस आलेख में हम आपको बताते हैं कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए कैसे करना होता रजिस्ट्रेशन और किन-किन लोगों को मिलती है इसके लिए परमिशन।ALSO READ: चार धाम यात्रा नवंबर तक जारी रहेगी, जल्दबाजी की बजाए आराम से करें यात्रा

कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
पौराणिक हिंदू ग्रंथों के अनुसार आदि कैलाश पंच कैलाशों में से एक माना गया है। आदि कैलाश को भगवान शिव का घर कहा जाता है। इसीलिए इसकी यात्रा का महत्व काफी होता है।

आदि कैलाश की यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कुमाऊं मंडल विकास निगम के जरिए आवेदन भरना होता है। सबसे पहले आपको यात्रा के लिए फॉर्म भरना होता है। साथ ही पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट और अधिसूचित क्षेत्र परमिट, मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और इंडिमनिटी बॉन्ड यात्रा की तय रकम के साथ जमा करना होता है। यह फॉर्म आपको दो साइड में भरने होते हैं।

सभी दस्तावेजों को crckmvn@gmail.com इस मेल आईडी पर मेल भी करना होता है। उसके बाद प्रबंधक, केंद्रीय आरक्षण केंद्र ओक पार्क हाउस मल्लीताल नैनीताल, उत्तराखंड -263001 मोबाइल नंबर 8650002520 के पते पर डाक द्वारा फॉर्म भेजना होता है।

इन लोगों को नहीं मिलता है यात्रा का परमिट:
आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा हाई एल्टीट्यूड की यात्रा होती है। इसलिए इस यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का मेडिकल फिट होना अनिवार्य है। इसके लिए मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ज़रूरी होता है। अगर किसी को कोई विशेष तरह की बीमारी है या ऊंचाई पर जाने से डर लगता है, तो ऐसे लोग इस यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकते।

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख