Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Rangoli

Rangoli : रोज रंगोली बनाते हैं मंदिर में तो इन 10 बातों का ध्यान रखें

rangoli
अगर आप अपने मंदिर या घर की दहलीज पर रोज रंगोली बनाने का शौक या श्रद्धा रखते हैं तो यह आलेख आपके काम का है। 10 बातों का जरूर ध्यान रखें। 
 
1. सबसे पहले तो उस जगह को गंगाजल से पवित्र करें जहां रंगोली बना रहे हैं। 
 
2. अब उस स्थान को गाय के गोबर से लीपें। 
 
3. रंगोली के लिए ऐसा स्थान चयन करें जहां किसी के पैर न पड़ते हो। 
 
4. प्रतिदिन बनाई जाने वाली रंगोली शास्त्रों में दी गई है। अत: दिन के हिसाब से रंगोली बनाएं। 
 
 
5. अगर आप दिन के हिसाब से रंगोली नहीं बना पा रहे हैं तो हिन्दू धर्म के शुभ चिन्ह बनाएं। 
 
6. शुभ चिन्हों में फूल, गोपद, चरण, स्वास्तिक, ॐ, कमल, दीपक, षटचक्र, श्री, सूर्य, चंद्र, मोर, मछली, चिड़िया, तोते और शंख बनाए जाते हैं। 
 
7. हर दिन बनाई जाने वाली रंगोली सूर्योदय से पहले बना लेना चाहिए। 
 
8. जब भी रंगोली को हटाएं पुरानी रंगोली को किसी दूसरे कचरे के साथ न मिलाएं। 
 
9. रंगोली में यथासंभव शुभ और आंखों को सुकून देने वाले रंगों का ही प्रयोग करें। (सफेद, लाल, हरा, पीला, नारंगी, नीला, गुलाबी अच्छे रंग माने गए हैं जबकि भूरा, काला, स्लेटी, मटमैला रंग अच्छे नहीं माने जाते हैं।  
 
10. हर दिन रंगोली बनाने से घर में शुभ एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। नकारात्मक चीजें बाहर ही रह जाती हैं घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। अत: अगर संभव हो तो हर दिन रंगोली जरूर बनाएं।  
 
वेबदुनिया फीचर डेस्क