webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Lord Vishu Puja on Thursday

आज करें महाविष्णु की उपासना : जानिए सरल विधि

Lord Vishu Puja Vidhi
हमारे धार्मिक शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान श्री महाविष्णु की उपासना (God Vishu Puja) का दिन माना जाता है। मान्यतानुसार मार्गशीर्ष या अगहन के महीने में भगवान श्री विष्णु के ही स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। पुराणों में भी अगहन माह को विष्णु पूजन के श्रेष्ठ माहों में से एक बताया गया है। 
 
हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है, जिसमें बृहस्पतिवार श्रीहरि विष्णु जी की आराधना के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं श्री विष्णु पूजन से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि तथा धन और भरपूर धान्य का वरदान देती है। मान्यता के अनुसार इस दिन पूरे मनोभाव से श्री विष्‍णु का पूजन करने से वे हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए जानें कैसे करें पूजन-अर्चन Lord Vishu Puja Vidhi- 
 
पूजा विधि- Lord Vishu Worship 
 
- गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले जागकर दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। 
 
- एक चौकी पर नया कपड़ा बिछाकर भगवान श्री विष्णु की प्रतिमा Lord Vishu स्थापित करें।
 
- इस दिन श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनका विधिवत पूजन करें। 
 
- भगवान विष्णु को पीला रंग अधिक प्रिय है, अत: पूजन के समय उन्हें पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। 
 
- विष्णु जी की पूजा करते समय धूप-दीप जलाएं। 
 
- श्री विष्‍णु की कथा का वाचन करें। 
 
- पूजन के बाद विष्णु जी और लक्ष्मी जी की आरती करें। 
 
- पूजन के उपरांत पीले रंग की मिठाई अथवा पीले फलों का भोग लगाएं।
 
- श्री विष्णु का निवास केले के वृक्ष में भी माना गया है अत: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा अवश्‍य करें और जल भी चढ़ाएं। 
 
- भगवान् श्रीहरि विष्णु के नामों का अधिक से अधिक जाप करें। 
 
- श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।