webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Khar Maas 2021

14 जनवरी 2021 तक रहेगा खरमास, जानिए इस मास के 5 शुभ मंत्र

Khar Maas 2021
मलमास या खरमास 14 जनवरी 2021, गुरुवार पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि तक जारी रहेगा। हिन्दू धर्म के अनुसार खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और दिनभर भगवान श्रीविष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इन दिनों के बीच कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। खरमास के दिनों निम्न मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा  हर दिशा से सफलता मिलेगी। 
 
आइए जानें खरमास के मंत्र-  
 
1. भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस द्वादश मंत्र का जाप करें।
 
2. कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
 
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।
 
3. गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।
 
4. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
 
5. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ALSO READ: मकर संक्रांति के बारे में 13 बड़ी बातें, पर्व मनाने से पहले जानिए यहां....
 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0