webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ​Unnao Uttar Pradesh

चारा काटते समय लगा करंट, पिता-पुत्री की मौत

​Unnao

उन्‍नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के बेथर गांव में शनिवार सुबह चारा काटने वाली मशीन में करंट आ जाने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
 
थानाध्‍यक्ष अचलगंज सुनील कुमार सिंह के अनुसार ग्राम बेथर निवासी राज नारायण (50) शनिवार सुबह घर के बाहर लगी मशीन से चारा काट रहे थे। इस काम में 18 वर्षीय बेटी चांदनी भी उनकी मदद कर रही थी। इस दौरान मशीन के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया और मशीन पर आ गिरा जिससे मशीन में करंट आ गया। चांदनी इस करंट की चपेट में आ गई।
 
उन्होंने बताया कि चांदनी के करंट की चपेट में आ जाने से पिता उसको बचाने के लिए कूद पड़ा जिससे दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नवंबर में लड़के शेव क्यों नहीं बनाएंगे #NoShaveNovember