webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Underbridge Worker Incident

हिसार में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 5 की मौत, 9 घायल

Underbridge Worker Incident
हिसार। जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे।


उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे।

पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई। इस दौरान कार चालक को भी चोटें आई हैं। घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
#MeToo आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, पीड़िता ने कहा था मेरे घर में ही मेरा रेप किया गया