webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tej Pratap statement on Ayodhya

लालू के बेटे का बड़ा बयान, बिहार से ईंट ले जाकर अयोध्या में बनाएंगे राम मंदिर

Tej Pratap Yadav
पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे।
 
तेजप्रताप ने शुक्रवार को नालंदा के मघड़ा गांव में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा देश में तो राम मंदिर बनाने के नाम पर लोगों के वोट लेने का काम करते हैं, लेकिन राम मंदिर बनाने में पीछे भाग जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे। तभी बिहार व देश से भाजपा व आरएसएस का खात्मा होगा।
ये भी पढ़ें
पुंछ में पाक सैनिकों ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब