Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. RJD, Congress, India Shutdown

राजद ने कांग्रेस के 'भारत बंद' को दिया अपना समर्थन

RJD
पटना। राजद ने तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले 'भारत बंद' को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने कांग्रेस और वाम प्रायोजित 'भारत बंद' को समर्थन देने का निर्णय किया है।
 
सिंह ने पार्टी कार्यालय में कहा कि हमें 'भारत बंद' के लिए विपक्ष को मजबूत करना होगा। जनहित के लिए हम 'भारत बंद' में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को बढ़ते तेल के दामों के खिलाफ 10 सितंबर को 'भारत बंद' करने की घोषणा की थी।
 
उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से रोजाना तेल के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही 100 रु. के पार पहुंच जाएंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा 'मेकिंग इंडिया' तथा कांग्रेस 'ब्रेकिंग इंडिया' में जुटी : अमित शाह