Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Raipur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में महिला सहित 5 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 1 महिला सहित 5 नक्सलियों ने नक्सलवाद से मोहभंग होने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने फोन पर कहा कि पांचों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
 
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोंसाई कोरम (26), हिराला नेटाम (29), बीरसाई कोर्रम (24), पील्लूराम कश्यप (26) और महिला सोमारी उर्फ सोनबती कश्यप शामिल हैं। नाग ने बताया कि ये नक्सली जिले के मरदापाल पुलिस थाना क्षेत्र के दुर्गम गांवों के रहने वाले हैं, जो राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने एक बयान में कहा कि उनका नक्सल आंदोलन के 'खोखली' विचारधारा से मोहभंग हो गया और वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के प्रावधानों से प्रभावित हैं। नाग ने बताया कि उन्हें नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ताजपोशी के बाद राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला