विमान दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के दो पायलट की मौत
Publish: Thu, 15 Feb 2018 (17:25 IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 (17:30 IST)
नई दिल्ली। असम में जोरहाट के निकट एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय वायु सेना के दो पायलट की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बहुत हलका विमान आज दोपहर नियमित उड़ान के लिए जोरहाट वायुसैनिक अड्डे से रवाना होने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान के मलबे का पता लगा लिया गया है और कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। (भाषा)
Publish: Thu, 15 Feb 2018 (17:25 IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 (17:30 IST)