webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Padmini reddy joins BJP

पद्मिनी रेड्डी भाजपा में शामिल होने के थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस में लौटीं

Padmini reddy
हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दामोदर राजा नरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी गुरुवार की शाम भाजपा में शामिल होने के बाद कुछ घंटे के बाद ही कांग्रेस में लौट आईं। 
 
पद्मिनी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव की उपस्थित में गुरुवार को सुबह भाजपा में शामिल हुईं, लेकिन शाम को उन्होंने कांग्रेस में बने रहने की घोषणा कर दी।
  
उनके भाजपा में शामिल होने पर लक्ष्मण ने कहा था कि श्रीमती पद्मिनी के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने महिलाओं के बीच विशेष रूप से मेडक क्षेत्र में किए गए उनके काम की सराहना की।
     
पद्मिनी ने कांग्रेस में वापस आने के बाद बताया कि भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेती हैं क्योंकि उनके फैसले से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। राजा नरसिम्हा वर्तमान में कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। (वार्ता)