Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Naxalite

छत्तीसगढ़ में दो संदिग्ध नक्सली ढेर

Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक अभियान के दौरान शनिवार को एक महिला समेत 2 संदिग्ध नक्सलियों को मार गिराया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस के नेतृत्व में एक दल की संदिग्ध माओवादियों के साथ जिले के बुकामेटा-चितलनार क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। यह दल यहां नक्सलरोधी अभियान के लिए आया हुआ था।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत 2 शव बरामद किए गए हैं और इस क्षेत्र की तलाशी जारी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
स्टालिन पर बनी फिल्म दिखाने पर रोक