webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai Floating Restaurant,

मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोगों को बचाया गया

Mumbai
मुंबई। माहिम स्थित बांद्रा वर्ली सी लिंक के निकट एक नौका अरब सागर में डूब गई। इस नौका को तैरते रेस्तरां में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि नौका पर सवार 15 लोगों को बचा लिया गया।
 
 
आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। बांद्रा पुलिस और तटीय पुलिस को यह जानकारी दी गई।
 
बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 लोगों को बचाया गया है। नौका एआरटी नामक कंपनी से संबद्ध है। (भाषा)