जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका के एक गांव में शनिवार को जंगली बिल्ली का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उसके साथ ही 72 फुट गहरे कुएं में गिर गया। बराड़िया गांव के एक फॉर्म हाउस में यह घटना तड़के हुई।

मेंदरडा के वन अधिकारी एमके गोहिल ने बताया कि बराड़िया गांव के एक फॉर्म हाउस में यह घटना तड़के हुई। इसकी जानकारी वहां सो रहे कुछ मजदूरों ने वन विभाग को दी। तेंदुए को पिंजरे में बंद कर पशु चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। (वार्ता)

