Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rain in delhi

दिल्ली में भारी बारिश, लोगों को दफ्तर पहुंचने में करना पड़ा मुश्किलों का सामना

Rain
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जाम लग गया और लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया कि यहां सुबह साढ़े 8 बजे तक 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के अनुसार सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार यहां पर सुबह साढ़े 8 बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। यहां पर दिन में भारी बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के अनुसार 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
ये भी पढ़ें
टिहरी-गढ़वाल में स्कूल बस खाई में गिरी, 9 बच्चों की मौत