Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. HD Kumaraswamy

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी 6 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

HD Kumaraswamy
बेंगलुरु। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी नीत जनता दल (सेक्यूलर) और कांग्रेस गठबंधन सरकार का 6 जून को विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में दोनों पार्टियों के बीच काफी गहमागहमी के बाद सहमति बनने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
 
 
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने शुक्रवार को यहां बताया कि 6 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे बाद होगा। दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मंत्रिमंडल में कितने सदस्यों को जगह दी जाएगी?
 
इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने सरकार को 5 साल तक चलाने के लिए एक औपचारिक करार भी किया है और 2019 के लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ने का निर्णय भी लिया है। (वार्ता)