webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. hardoi

बड़ा खुलासा, रजिस्टर में 21 महिलाएं, हरदोई सुधारगृह में मिली सिर्फ दो

hardoi
हरदोई। हरदोई जिले के थाना बेनीगंज में पीड़ित, प्रताड़ित एवं निराश्रित महिलाओं के लिए आशया ग्रामोद्योग द्वारा संचालित सुधारगृह के निरीक्षण के दौरान दो महिलाएं मिलीं जबकि रजिस्टर में 21 महिलाओं के नाम दर्ज हैं।
 
सुधारगृह का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि सुधार गृह में 21 महिलाएं हैं जबकि मौके पर दो ही महिलाएं पाई गईं।
 
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि सुधार गृह अधीक्षिका आरती सिंह से और महिलाओं के बारे में जानकारी ली गई तो वह कोई उत्तर नहीं दे सकी तथा स्वीकार किया कि कई दिनों से दो ही महिलाएं यहां हैं। 
 
निरीक्षण में जिलाधिकारी को यहां पर्याप्त कमरे, बर्तन आदि की व्यवस्था भी नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त संस्था पर कार्रवाई करने एवं अनुदान रोकने की अनुशंसा की है। 
 
जिलाधिकारी पुलकित खरे के अनुसार संचालिका आरती के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया। वहीं पुलिस के अनुसार आरती नामक संचालिका को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
हार्दिक पटेल को राहत, विसनगर तोड़फोड़ मामले में मिली जमानत