webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Baramula

कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़

encounter in Baramula
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के पाटन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज तड़के पाटन इलाके के तांत्रे मोहल्ला में घेराव और खोज अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एलओसी पर कमांडरों को पूरी छूट, पाक सेना को भारी नुकसान