Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dilip Kumar, Actor, Saira Banu

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की बिगड़ती सेहत की खबरों को खारिज किया

Dilip Kumar
मुंबई। सायरा बानो ने शुक्रवार को दिलीप कुमार की बिगड़ती सेहत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे बिलकुल ठीक हैं। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिग्गज अभिनेता का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और वे अपनी पत्नी सायरा बानो को भी पहचान पाने में अक्षम हैं।
 
 
सायरा बानो ने से कहा कि वे ठीक हैं। वे अस्पताल से लौट आए हैं और घर पर स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हें दो बार निमोनिया हो गया था। उनके साथ उनके डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हैं। भगवान की दया से वे बेहतर हो रहे हैं।
 
जब यह पूछा गया कि क्या वे उन्हें या आसपास के लोगों को नहीं पहचान पा रहे हैं? तब बानो ने कहा कि ऐसा कौन कह रहा है? मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी। सब ठीक है और ऐसा कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें
रूस ने भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के लिए सहयोग की पेशकश की