Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. cricket betting

क्रिकेट मैच से पहले ढाई करोड़ का सट्‍टा पकड़ाया

cricket betting
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा का क्रिकेट सट्‍टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने आसिफ नामक एक आरोपी को गिरफ्तारी भी किया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में चौथा एकदिवसीय खेला जा रहा है। छह वनडे मैचों की सिरीज में भारत तीन मैच जीत चुका है। पकड़े गए सट्‍टे का संबंध 7 फरवरी को खेले गए मैच से है। 
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद यासीन (35) को टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 करोड़ 64 लाख 95 हजार रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन एवं सट्‍टा पट्‍टी बरामद की गई है। 
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ का भाई मोहसिन मुंबई एवं नागपुर में रहकर बुकी का काम करता है। दोनों ही भाइयों द्वारा रायपुर में सट्‍टे का कारोबार कराया जाता है। दोनों ही भाई पिछले पांच सालों से सट्‍टे के अवैध कारोबार में संलग्न हैं। 
 
आरोपी के पास से बरामद की गई रकम 7 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच का कलेक्शन है। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उसने गत तीन चार दिन में 25 से 30 लाख रुपए सट्‍टा एजेंटों को वितरित किए हैं। 
ये भी पढ़ें
अचानक हरियाणवी बोलने लगे कार्ल रॉक