Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Another murder in UP

UP में एक और हत्या, लखनऊ में भू‍मि विवाद को लेकर ठेकेदार की जान ली

UP
लखनऊ। मनीष गुप्ता की हत्या के बाद यूपी में हत्याओं का सिलसिला थम ही नहीं रहा। शुक्रवार शाम राजधानी लखनऊ में भूमि विवाद को लेकर एक ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना गोसाईंगंज इलाके में भूमि विवाद के चलते हुई है। ट्रस्ट की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर मंदिर के पुजारियों को आपत्ति थी। इसके बाद हुए विवाद में पुजारियों ने ठेकेदार निर्मल अग्निहोत्री को बुरी तरह पीटा, इससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी पुजारियों और ठेकेदार के बीच विवाद हो चुका था। उल्लेखनीय है कि यूपी में इन दिनों हत्या की वारदातें ज्यादा ही सामने आ रही हैं। 
ये भी पढ़ें
बीबीसी की COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए विशेष कवरेज योजना