webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Air Force

वायुसेना का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त

Air Force
नई दिल्ली। वायुसेना का एक प्रशिक्षु विमान किरण गुरुवार को हैदराबाद के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
 
वायुसेना के अनुसार इस विमान ने सुबह पौने बारह बजे हैदराबाद के हाकिमपेट वायुसेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान को प्रशिक्षु पायलट उड़ा रहा था और यह कुछ देर बाद किसारा गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से बच निकलने में कामयाब रहा। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्कवायरी का आदेश दे दिया गया है। (वार्ता)