webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 terrorists killed in Srinagar encounter

श्रीनगर में रात भर चली मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

Srinagar encounter
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीमकालीन राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने रात भर चली मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया हैं। 
 
सुरक्षाबलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पुराने श्रीनगर के रैनावारी इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इलाके में छिपे आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए लोगों में से एक के पास मीडिया का पहचान पत्र था।
 
पुलिस ने ट्वीट कर कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के हवाले से बताया कि मारे गए लश्कर ए तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों में से एक के पास मीडिया का परिचय पत्र था। उन्होंने कहा कि यह मीडिया के दुरूपयोग को दिखाता है।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहर लू की चपेट में, दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन