webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. रामायण
  4. Ram naam ki mahima

भगवान राम के ये 10 नामों की खास महिमा, जपने से बदल जाएंगे दिन

ram lalla murti
Shri RAM Chanting Mantra: राम जी का नाम दुनिया का सबसे बड़ा और पवित्र नाम। मात्र ढाई अक्षर के इस नाम में सबकुछ समाया हुआ है। प्रभु श्री राम के कई नाम है। 108 नामों की चर्चा होती है। उनका नाम सभी जपते हैं। प्रभु श्री राम के बचपन का नाम राघव है। नामकरण संस्कार के समय गुरु वशिष्ठ जी ने उनका नाम राम रखा। आओ जानते हैं उनके 10 नामों की महिमा।
1. श्रीराम- जिनमें योगीजन रमण करते हैं। इस नाम को जपने से मन और मस्तिष्क शांत हो जाता है। यदि जीवन में कोई कष्ट हो तो इस नाम का जप करें। 
 
2. रमापति- यानी सीताजी के पति। यदि विवाह होने में बाधा आ रही है तो इस नाम का जप करें।
 
3. रघुनाथ- श्रीराम जी रघुवंशी हैं इसलिए उन्हें रघुनाथ कहते हैं। इस नाम को जपने से शिक्षा लाभ मिलता है।
 
4. अवधेश- नौकरी या रोजगार में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो इस नाम को जपने से लाभ मिलेगा।
 
5. श्रीमान् राजेन्द्र- श्री सम्पन्न राजाओं के भी राजा, चक्रवर्ती सम्राट। इस नाम को जपने से मान सम्मान में वृद्धि होती है।
 
6. रामभद्र- यानी कल्याणमय राम। इस नाम का जप करने से आपका कल्याण होगा।
 
7. रामचन्द्र- चंद्रमा के समान आनन्दमयी एवं मनोहर राम। इसको जपने से मन में शांति और आनंद मिलता है। 
 
8. दशग्रीवशिरोहर- दशशीश रावण के मस्तक काटने वाले। सभी तरह के शत्रुओं का नाश हो जाता है।
 
9. सदा हनुमदाश्रय- हनुमानजी के ह्रदयकमल में निवास करने वाले। भक्ति प्राप्त करने के लिए जपे इस नाम को।
 
10. हरि- पाप-ताप को हरने वाले। सभी तरह के पापों का नाश होकर मन निर्मल हो जाता है।