Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
रमजान माह (Ramadan 2023) : इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान शुरू होने जा रहा है और रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाएगी तथा रोजे रखे जाएंगे।
आपको बता दें कि रमजान के माह में मुस्लिम लोग रोजा यानी व्रत रख कर शाम में इफ्तार के समय उसे खोलते है। इसमें रोजा रखने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी की रस्म पूरी की जाती है, जिसमें फल, दूध और अन्न की चीजों का सेवन करके दुआ पढ़ी जाती है, तत्पश्चात रोजा शुरू हो जाता है।
मान्यता है कि इस एक महीने की गई इबादत का फल कई गुना ज्यादा रोजेदारों को मिलता है। इस्लाम धर्म में रमजान माह को कुरान का महीना भी कहा जाता है, जो कि इस्लामी पंचांग का नौवां महीना है।
वर्ष 2023 में रमजाम माह की शुरुआत मक्का के ऊपर चांद दिखने के पश्चात बुधवार, 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है तथा इसके समाप्ति की कोई तारीख अभी निश्चित नही है। यदि सउदी अरब में आज चांद नहीं दिखाई दिया तो रमजान माह 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
रमजान माह कभी 29 दिनों का तो कभी 30 दिनों का होता है, जिसको कि चांद देखने के बाद ही रोजे के समापन की तारीख निश्चित की जाती है और फिर ईद-अल-फितर ( Eid-Al-Fitr 2023) का त्योहार मनाया जाता है।