webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. राम नवमी
  4. Ram navami par kya kharide

श्री राम नवमी 2023 : शुभ संयोग में खरीदें 5 वस्तु, प्रभु राम होंगे प्रसन्न

Ram navami shubh muhurat 2023
Shri Ram Navami 2023: कहते हैं कि चैत्र माह की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को रहेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग बन रहा है। अत: इस दिन पूरे दिन खरीदारी का भी शुभ मुहूर्त रहेगा। अत: इस दिन आप चाहें तो 5 में से कोई एक खरीद सकते हैं।
 
श्री राम पूजा का मुहूर्त : 30 मार्च 2023 को सुबह 11:11:38 से 13:40:20 तक रहेगा।
 
कौनसी 5 वस्तुएं खरीदें : 
1. इस दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदें।
 
2. इस दिन चांदी का हाथी खरीदकर लाएं और उसे घर में स्थापित करें।
 
3. इस दिन हनुमानजी या श्रीराम सीता की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
 
4. इस दिन घर के लिए सजावटी सामान भी खरीद सकते हैं।
 
5. इस दिन वाहन, भूमि या भवन खरीदने का भी शुभ योग है।
 
क्या करते हैं रामनवमी के दिन : इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं। कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं। कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है। अयोध्या में राज जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।
ये भी पढ़ें
श्री राम नवमी पुष्य नक्षत्र में मनेगी, जानिए श्री राम जन्मोत्सव के बारे में हर जरूरी बात