webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. प्रोफाइल
  3. अन्य
  4. Stephen Hawking profile in hindi

स्टीफन हॉकिंग : प्रोफाइल

Stephen Hawking
महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंस 14 मार्च 2018 को कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। विश्वप्रसिद्ध महान वैज्ञानिक और बेस्टसेलर रही किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' के लेखक स्टीफन हॉकिंग ने शारीरिक अक्षमताओं के बाद भी यह साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति से व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। स्टीफन हॉकिंग के दिमाग को छोड़कर उनके शरीर का कोई भी भाग काम नहीं करता था।
 
 
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आइंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतकशास्त्रियों में होती है। स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को फ्रेंक और इसाबेल हॉकिंग के घर में हुआ। हमेशा व्हीलचेयर पर रहने वाले हॉकिंग किसी भी आम इंसान से अलग दिखाई देते थे।
 
कम्प्यूटर और विभिन्न उपकरणों के जरिए अपने शब्दों को व्यक्त कर उन्होंने भौतिकी के बहुत से सफल प्रयोग भी किए हैं। हॉकिंग ने बैंग सिद्धांत को समझने में अहम योगदान दिया है। उनके पास 12 मानद डिग्रियां हैं।
 
हॉकिंग के कार्य को देखते हुए अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान उन्हें दिया जा चुका है। 1974 में ब्लैक होल्स पर असाधारण रिसर्च करके उसकी थ्योरी मोड़ देने वाले स्टीफन हॉकिंग साइंस की दुनिया के सेलिब्रिटी माने जाते हैं। स्टीफन हॉकिंग ने द ग्रैंड डिजाइन, यूनिवर्स इन नटशेल, माई ब्रीफ हिस्ट्री, द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग जैसी कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं।