webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. ‪Kartik Purnima Dev Deepawali

कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर क्‍या हैं पूजा के शुभ मुहूर्त

Dev Deepawali‬
देव दीपावली का पर्व दीपावली के 15 दिनों के बाद मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता दीपावली मनाते हैं और इस दिन सभी देवी और देवता काशी जाते हैं।
 
कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। यह त्‍योहार 3 नवंबर 2017, शुक्रवार को है। देव दीपावली के दिन गंगा नदी के हर घाट पर अनेक दीए जलाए जाते हैं और गंगा नदी की पूजा की जाती है। देव दीपावली की यह परम्परा सबसे पहले पंचगंगा घाट पर शुरू की गई थी। यहां 1915 में हजारों दीए जलाए गए थे। 
 
देव दीपावली के दिन दीपक दान करने का विशेष महत्‍व होता है। इससे भक्‍तजनों को ईश्‍वर की कृपा प्राप्‍त होती है। जब आप दीप दान करें तो आपका मूंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।  
 
मुहूर्त और समय
 
सूर्योदय: 03 नवंबर, सुबह 06:36 बजे.
 
सूर्यास्त: 03 नवंबर, शाम 05:43 बजे.
 
3 नवंबर को पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:47 पर शुरू होगी। 
 
04 नवंबर को पूर्णिमा तिथि, सुबह 10:52 मिनट पर खत्‍म होगी। 
ये भी पढ़ें
नवंबर माह का मासिक पंचांग जानने के लिए यहां क्लिक करें...