webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

विजया पार्वती व्रत : पढ़ें पौराणिक व्रत कथा...

Widgets Magazine

 
 
-राजश्री कासलीवाल 
 
विजया पार्वती व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार किसी समय में वामन नाम का एक योग्य रहता था। उसकी पत्नी का नाम सत्या था। उनके घर में किसी  प्रकार की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनके यहां नहीं होने से वे बहुत दुखी रहते थे।
 
एक दिन नारदजी उनके घर पधारे। उन्होंने नारद मुनि की खूब सेवा की और अपनी समस्या का समाधान पूछा। 

ALSO READ: श्रावण से पहले आता है चमत्कारी विजया-पार्वती व्रत, ऐसे करें पूजन...
 
तब नारदजी ने उन्हें बताया कि तुम्हारे नगर के बाहर जो वन है, उसके दक्षिणी भाग में  बिल्व वृक्ष के नीचे भगवान शिव, माता पार्वती के साथ लिंगरूप में विराजित हैं। उनकी  पूजा करने से तुम्हारी मनोकामना अवश्य ही पूरी होगी।
 
तब ब्राह्मण दंपति ने उस शिवलिंग को ढूंढकर उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस प्रकार पूजा करने का क्रम चलता रहा और 5 वर्ष बीत गए। 
 
एक दिन जब वह ब्राह्मण पूजन के लिए फूल तोड़ रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया और वह वहीं जंगल में ही गिर गया। ब्राह्मण जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी  पत्नी उसे ढूंढने आई। पति को इस हालत में देख वह रोने लगी और वन देवता व माता पार्वती को स्मरण किया।
 
ब्राह्मणी की पुकार सुनकर वन देवता और मां पार्वती चली आईं और ब्राह्मण के मुख में अमृत डाल दिया जिससे ब्राह्मण उठ बैठा। तब ब्राह्मण दंपति ने माता पार्वती का पूजन किया। माता पार्वती ने उनकी पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें वर मांगने के लिए कहा। तब दोनों ने संतान प्राप्ति की इच्छा व्यक्त की, तब माता पार्वती ने उन्हें विजया पार्वती व्रत करने की बात कही। 
 
आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन उस ब्राह्मण दंपति ने विधिपूर्वक माता पार्वती का यह व्रत किया जिससे उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। इस दिन व्रत करने वालों को पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है तथा उनका अखंड सौभाग्य भी बना रहता है।
 
Read more on : विजया पार्वती जयापार्वती व्रत पूजा विधि कथा विजया पार्वती कथा विजया पार्वती व्रत कथा कौडिन्य नगर वामन और सत्या ब्राह्मण संतान आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी शिवलिंग की पूजा अन्य त्योहार मां पार्वती जया पार्वती पूजन जया-पार्वती व्रत कथा शिव-पार्वती पूजन शिव-पार्वती का पूजन July 06 Thursday Vrat Katha Latest News Jayaparvati Vrat Jaya Parvati Vrat Married Women Fast Jaya Vijaya Story Jayaparvati Vrat 2017 Date 6 July Vijaya Parvati Vrat Katha Vijaya Parvati Vrat In Hindi Jaya Parvati Vrat- Five-day Vrat Jaya Parvati Vrata In 2017 In India