Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Pongal 2021

Pongal 2021 : तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है पोंगल, इन 11 बातों से जानिए महत्व

पोंगल 2021
Pongal 2021
 
तमिलनाडु के प्रमुख पर्व है पोंगल को पारंपरिक रूप से 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस वर्ष पोंगल 14 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा, लेकिन पोंगल का मुख्य दिन 14 जनवरी को है। जानिए पोंगल के बारे में 11 विशेष बातें... 
 
* पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है। तमिल परिवार इस त्योहार को हर्षोउल्लास से मनाते हैं। 
 
* मकर संक्रांति पर नई फसल के आगमन की खुशी में मनाए जाने वाले इस पर्व का अर्थ है खिचड़ी। 
 
* इस दिन नए मटके में नए चावल, नया गुड़ तथा ताजे दूध से मीठी खिचड़ी बनाई जाती है। 
 
* यह पर्व 14 जनवरी से प्रारंभ होगा। इस दिन प्रातः 5 बजे घर की पुरानी चीजों को घर के बाहर जलाया जाता है। तपश्चात इंद्र देवता का पूजन किया जाता है। इसे मोगी पंडी कहते हैं। 
 
* यह फसल की कटाई का उत्‍सव होता है। 
 
* 15 जनवरी को पेरूम पोंगल मनाया जाता है। नए धान की मीठी खिचड़ी इस दिन का मुख्य व्यंजन है।
 
* 16 जनवरी को भट्ट पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गौ पूजन होता है। 
 
* 17 जनवरी को तमिल परिवार एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं।
 
*  घर के मुख्‍य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। 
 
* लोग नए कपडे़ पहनते हैं, रिश्‍तेदारों-पड़ोसियों के यहां मिठाई और पोंगल बना कर भेजते हैं। दूध उबाला क्या ऐसा पूछ कर शुभकामनाएं देते हैं। 
 
* पोंगल पर्व तमिलानाडु के अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, मॉरिशस आदि में भी मनाया जाता है।