webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Pipal purnima 2022

Vaishakh Purnima 2022 : पीपल पूर्णिमा पर पीपल के वृक्ष की पूजा करने के मिलेंगे 6 फायदे

peepal purnima 2022
peepal purnima 2022
Purnima ko pipal ki puja :16 मई 2022 सोमवार को वैशाख पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी दिन गौतम बुध का जन्म हुआ था। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का खासा महत्व बताया गया है। आओ जानते हैं पीपल के वृक्ष की पूजा करने के 10 फायदे।
 
 
1. ग्रह और पितृ दोष का निवारण : इसे पीपल पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन पीपल की पूजा करने से ग्रह और पितृ दोष का निवारण हो जाता है।
 
2. शुभ मुहूर्त : पीपल पूर्णिमा के दिन सभी प्रकार के शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इसके लिए गुरु, सूर्य बल देखने की आवश्कता नहीं होती है। पीपल पूजा के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य कर सकते हैं।
 
3. शनिदोष होता है दूर : इस दिन पीपल की विधिवत पूजा अर्चना करने से शनि, गुरु सहित सभी ग्रह शुभ फल प्रदान करने लगते हैं।
 
4. गुरु ग्रह का मिलता फायदा : इस दिन पीपल के पौधे को लगाने से कई प्रकार के दोष दूर होते हैं और देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है।
 
5. धन समृद्धि में होती बढ़ोतरी : शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जो इस दिन पीपल की पूजा करता है उसके घर में धन समृद्धि बनी रहती है। 
 
6. दु:ख दरिद्रता और दुर्भाग्य का होता नाश : इस दिन पीपल की परिक्रमा करने का महत्व रहता है अश्वत्थोपनयन व्रत के संदर्भ में महर्षि शौनक कहते हैं कि मंगल मुहूर्त में पीपल वृक्ष की नित्य तीन बार परिक्रमा करने और जल चढाने पर दरिद्रता, दु:ख और दुर्भाग्य का विनाश होता है। पीपल के दर्शन-पूजन से दीर्घायु तथा समृद्धि प्राप्त होती है। अश्वत्थ व्रत अनुष्ठान से कन्या अखण्ड सौभाग्य पाती है।