webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Nagula Chavithi 2021

नाग चतुर्थी आज, आंध्र और तमिलनाडु में यह पर्व मनाया जाता है नगुला चाविथि के नाम से

Nagula Chavithi 2021
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को यूं तो विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है परंतु आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में इस दिन नाग देवता की पूजा का प्रचलन है। इस दिन को इन राज्यों में नगुला चाविथि कहा जाता है। यह त्योहार दीपावली की अमावस्या के बाद चतुर्थी को आता है।
 
 
क्यों मनाते हैं नाग चतुर्थी : इस प्रदेश की महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छाई के लिए यह पर्व मनाती हैं। नाग देवता की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर होकर समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
 
किन नागों की होती है पूजा : इस दिन 12 नाग देवताओं की होती है पूजा। 1. अनंत, 2. वासुकि, 3. शेष:, 4. पद्म, 5. कंबाला, 6. कर्कोटक, 7. अश्वतर:, 8. धृतराष्ट्र, 9. शंखपाल, 10. कालिया, 11. तक्षक और 12. पिंगला।
 
कैसे करते हैं पूजा : 
1. आंध्र और तमिलनाडु के हर क्षेत्र में यह पूजा अलग अलग रीति के अनुसार होती है।
 
2. नाग देवताओं की स्थापित मूर्तियों की विधिवत पूजा की जाती है।
 
3. कुछ लोग पुट्टा नामक नागपिट में जाते हैं जहां वे पूजा करते हैं और उन्हें नैवेद्य अर्पित करते हैं।
 
4. यह भी कहा जाता है कि चींटी की पहाड़ियां नागों का निवास स्थान है, इसलिए लोग चींटी की पहाड़ियों की पूजा करते हैं। जहां पर वे दीये जलाकर, दूध, कुमकुम और विशेष मिठाई अर्पित कर नागों की पूजा करते हैं। इसके बाद वहां की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर कान के पीछे लगाते हैं।
 
5. जो लोग चींटी की पहाड़ियों पर नहीं जा सकते हैं उनके लिए सपेरा नाग जाते हैं जिनकी वे पूजा करते हैं। कुछ नाग मंदिर भी हैं जहां पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही नगुला चविथि पूजा मंत्र का पाठ किया जाता है।
ये भी पढ़ें
संकटनाशन गणेश स्तोत्र : करेगा हर संकट दूर, चतुर्थी के दिन अवश्य पढ़ें