webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. mangal pradosh pujan samagri list

भौम (मंगल) प्रदोष व्रत : पूजन की सामग्री सूची...

mangal pradosh pujan samagri list
* ये हैं मंगल (भौम) प्रदोष व्रत पूजन की सामग्री
 
मंगलवार का दिन हनुमान पूजन के लिए अति विशेष माना गया है। इसके साथ ही यदि इस दिन प्रदोष तिथि हो तो अति उत्तम, क्योंकि प्रदोष तिथि शिवजी की प्रिय तिथि है। यह दिन भोलेनाथ की कृपा पाने का विशेष अवसर है।

मंगल (भौम) और प्रदोष का दिन शनि की साढ़ेसाती, मंगलजनित दोषों के निवारण, कर्जमुक्ति तथा अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति के लिए यह दिन विशेष मायने रखता है। इस दिन निम्नलिखित सामग्री से शिवजी का अभिषेक एवं पूजन करना चाहिए, आइए जानें... 
भौम (मंगल) प्रदोष व्रत : पूजन की सामग्री सूची 
 
1. सफेद पुष्प
2. सफेद फूलों की माला
3. आंकड़े का फूल
4. सफेद मिठाइयां
5. सफेद चंदन
6. जल से भरा हुआ कलश
7. बेलपत्र
8. धतूरा
9. भांग
10. आरती के लिए थाली
11. कपूर
12. धूप
13. दीप
14. शुद्ध घी (गाय का हो तो अतिउत्तम) 
15. सफेद वस्त्र 
16. हवन सामग्री एवं आम की लकड़ी।