Dharma Sangrah

महेश नवमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

WD Feature Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (14:03 IST)
Highlights 
 
* महेश नवमी 15 जून को।
* माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का दिन। 
* महेश नवमी ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को मनाई जाती है। 

Mahesh Navami: हिन्दू पंचांग के अनुसार महेश नवमी हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार 15 जून 2024, शनिवार को यह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव-माता पार्वती का पूजन किया जाता हैं। इस दिन विधिपूर्वक पूजन-अर्चन करने से सुख-संपदा, अपार धन, सौभाग्य और अखंड ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। 
 
आइए जानते हैं पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
 
महेश नवमी पूजा के मुहूर्त और समय : Mahesh Navami Muhurat 2024 
 
इस बार महेश नवमी शनिवार, 15 जून 2024 को मनाई जा रही है.... 
ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि का प्रारम्भ इस बार 15 जून 2024 को देर रात 12 बजकर 03 बजे से होगा।  
और नवमी तिथि की समाप्ति- 16 जून 2024 को देर रात 02 बजकर 32 मिनट पर होगी। 
 
पूजन विधि : Puja Vidhi 
 
* महेश नवमी के दिन भगवान शिव का परिवार सहित तथा शिवलिंग का पूजन-अभिषेक किया जाता है।
 
* साथ ही भगवान शिव जी को गंगा जल, पुष्प और बिल्वपत्र आदि चढ़ाकर पूजन किया जाता है।
 
* डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की जाती है।
 
* माता पार्वती का पूजन, स्मरण करके विशेष आराधना की जाती है।
 
जप के पूर्व शिव जी के ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए। फिर निम्न मंत्रों का जाप करके शिव जी को प्रसन्न किया जा सकता हैं।
 
मंत्र- 
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय। 
- ॐ नमः शिवाय। 
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
महेश नवमी के दिन पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार उपरोक्त मंत्रों का जाप करना चाहिए। यह दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का दिन है। अतः प्रतिवर्ष  ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 'महेश नवमी' उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: Vishnu puran : विष्णु और भागवत पुराण की 10 भविष्यवाणियां

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख