webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. goga panchami 8 aug 2020

8 अगस्त को गोगा पंचमी, जानिए महत्व एवं पूजन विधि

goga panchami 8 august 2020
Goga Panchami 2020
 

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को गोगा पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस दिन गोगादेव और नाग देवता की पूजा की जाती है। इस वर्ष यह त्योहार 8 अगस्त 2020, शनिवार को मनाया जा रहा है। 
 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोगादेव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। जनमानस में प्रचलित मान्यता के कारण इस दिन गोगादेव और नाग देवता की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। 
 
ऐसे करें पूजन :- 
 
इस दिन पूजन के दौरान गोगादेव और नाग देवता पर दूध अर्पित करना चाहिए।
 
दीवार को साफ-सुथरी करके गेरू से पोतकर दूध में कोयला मिलाकर चौकोर चौक बनाया जाता है और उसके ऊपर 5 सांप बनाते हैं। 
 
उसके बाद कच्चा दूध, पानी, रोली व चावल अर्पित किए जाते हैं तथा बाजरा, आटा, घी और शकर मिलाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
इस त्योहार की यह मान्यता है कि गोगादेव बच्चों के जीवन की रक्षा करते हैं अत: माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए गोगादेव की पूजा करती हैं तथा बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। 
 
इतना ही नहीं, इस दिन अगर नि:संतान महिलाएं गोगादेव का पूजन करें तो उनकी गोद भी जल्दी ही संतान सुख से भर जाती है। गोगा पंचमी के 4 दिन पश्चात ही भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगा नवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार काफी प्रसिद्ध है। इस दिन गोगा जहार वीर की पूजा के साथ में नाग देवता की भी विधिवत अर्चना करनी चाहिए। 
 
- आरके.
ये भी पढ़ें
गोगा पंचमी 2020 : Goga Panchami पर पढ़ें गोगा देव की रोचक कथा