webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Goga Panchami 2022 Date

गोगा पंचमी पर जानिए पूजन की 10 खास बातें Goga Panchami 2022

गोगा पंचमी व्रत तिथि 2022
Goga Panchami 2022
 
 
16 अगस्त 2022 को गोगा पंचमी है। यह त्योहार प्रतिवर्ष भाद्रपद मास में मनाया जाता है। गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है। गोगा पंचमी का व्रत रखने और पूजन करने से संतान और सुहाग की रक्षा होती है। सनातन धर्म में मान्यता है कि गोगा देव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। 
 
गोगा देव की पूजा की 10 खास बातें- Gogadeva worshiped
 
1. गोगा पंचमी के दिन गोगा देव का पूजन करें साथ ही नाग की मूर्ति पर भी दूध चढ़ाएं।
 
2. पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्‍नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। 
 
3. गोगा देव की पूजा के लिए दीवार की गेरू से पुताई करें। कच्चे दूध में कोयला मिलाएं और चौकोर आकृति बनाकर 5 सर्प बनाएं।
 
4. अब सर्प की आकृतियां पर कच्चा दूध, पानी चढ़ाएं और रोली व चावल अर्पित करें। 
 
5. बाजरा, आटा, घी और चीनी मिलाकर चढ़ाएं। 
 
6. अब विधि विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक करके बिल्व पत्र अर्पित करें।
 
7. शिव पूजन के बाद अधिक से अधिक 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। गोगा जी की कथा का वाचन करें। 
 
8. गोगा देव को खीर, चूरमा, गुलगुले आदि पकवानों का भोग लगाएं। 
 
9. मान्यता के अनुसार, नाग देवता की पूजा करने के साथ ही इस दिन जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 
 
10. मंदिर जाकर पुजारी को यथासंभव दान-दक्षिणा दें।
 
ये भी पढ़ें
7 दिन की 7 रंगोली चमका देगी आपकी किस्मत, जानिए हर दिन की रंगोली का राज

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0