webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. goga panchami 2018

गोगा पंचमी : आज करें गोगादेव और नागदेवता का पूजन, हर कामना होगी पूरी...

goga panchami 2018
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को गोगा पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 31 अगस्त 2018, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन गोगादेव और नागदेवता की पूजा की जाती है।
 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोगादेव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। जनमानस में प्रचलित मान्यता के कारण इस दिन गोगादेव और नागदेवता की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।
 
इस दिन पूजन के दौरान गोगादेव और नागदेवता पर दूध अर्पित करना चाहिए तथा दीवार को साफ-सुथरी करके गेरू से पोतकर दूध में कोयला मिलाकर चौकोर चौक बनाया जाता है और उसके ऊपर 5 सांप बनाते हैं। उसके बाद कच्चा दूध, पानी, रोली व चावल अर्पित किए जाते हैं तथा बाजरा, आटा, घी और शकर मिलाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
 
इस त्योहार की यह मान्यता है कि गोगादेव बच्चों के जीवन की रक्षा करते हैं अत: माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए गोगादेव की पूजा करती हैं तथा बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इतना ही नहीं, इस दिन अगर नि:संतान महिलाएं गोगादेव का पूजन करें तो उनकी गोद भी जल्दी ही संतान सुख से भर जाती है।

 
गोगा पंचमी के 4 दिन पश्चात ही भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगा नवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार काफी प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें
सब व्रतों का राजा है श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, इसे करने से मिलेंगे यह 5 शुभ आशीर्वाद